ताम्बे की अंगूठी से होने वाले अनगिनत फायदे
अगर ज्योतिष की बात करे तो ताम्बे को सबसे शुद्ध और पवित्र धातु कहा जाता है पूजा पाठ करते समय भी आपने देखा होगा हमेशा ताम्बे का ही बर्तन काम में लिया जाता है ज्योतिष में नौ ग्रह माने जाते है और सबका अलग अलग धातु से जुड़ाव माना जाता है सूर्य को एक प्रबल और शक्तिशाली ग्रह माना जाता है और सूर्य की धातु ताम्बा है और कहाँ जाता है की ताम्बे की अंगूठी धारण करने से सूर्य शक्तिशाली होता है और ताम्बे की अंगूठी और भी बहुत सी चीजों के लिए शुभ मानी जाती है वैसे ही ताम्बे के बर्तन में भोजन करना और पानी पीना भी बहुत से बीमारियों को दूर करता है.
पेट की समस्याएं ख़त्म होती है
ताम्बे की अंगूठी पहनने से पेट से जुडी हुई बहुत सी बीमारिया धीरे धीरे ख़त्म होने लग जाते है और जिससे जोड़ो में दर्द की और आर्थराइटिस की शिकायत रहती है उससे भी ताम्बे की अंगूठी या कड़ा जरूर पहनना चाहिए इससे बहुत आराम मिलता है और ताम्बे के बर्तन में रातभर के लिए पानी भरकर रखना चाहिए और उससे सुबह खाली पेट पीना चाहिए इससे पेट से जुडी बहुत सी बीमारिया ख़त्म होती है.
मंगल और सूर्य बनता है मजबूत
अगर रिंग फिंगर में ताम्बे की अंगूठी पहनते है तो सूर्य के साथ साथ मंगल का दोष भी ख़त्म होता है और मंगल और सूर्य मजबूत बनता है.
खून का फ्लो तेज बनता है अगर ताम्बे की अगूंठी पहनते है तो खून साफ रहता है और खून का फ्लो भी सही रहता है इससे मानसिक और शारीरिक तनाव में भी कमी आती है.
त्वचा रोगो से भी मुक्ति मिलती है ताम्बे की अंगूठी पहनने से फोड़े फुंसिया जैसे बहुत से त्वचा की परेशानिया ख़त्म होने लगती है.
शरीर के तापमान में नियंत्रता ताम्बे के आभूषण के लिए माना जाता है की इससे शरीर का तापमान सही रहता है और ऊर्जा का उत्पादन सही रहता है.
मेष सिंह और धनु राशि के लिए ताम्बे के आभूषण बहुत शुभ माने जाते है.
वृष राशि कन्या और मकर राशि के लिए ताम्बा इतना शुभ नहीं माना जाता है.
बाकि राशियों के लिए ताम्बा धातु का प्रभाव मिश्रित माना जाता है.